जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण-जेएनपीए ने अपने पहले लंबी दूरी के डबल-स्टैक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी रेक का संचालन शुरू किया है। यह रेक कल शाम सात बजे जेएनपीए से रवाना हुआ। इसमें बीएमसीटीपीएल के जरिए आया 360 टीईयू आयातित माल था, जिसे सीजीएमवी के लिए भेजा गया है।
जेएनपीए के अनुसार, डीएफसी नेटवर्क से बेहतर जुड़ाव से बंदरगाह और प्रमुख अंतर्देशीय गंतव्यों के बीच माल ढुलाई और सुगम होगी। इससे भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद मिलेगी।
इस पहल से रसद संबंधी बाधाओं को कम करने और तेज और अधिक कुशल रेल-आधारित माल परिवहन को सक्षम बनाकर भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।