पश्चिम बंगाल सरकार ने जन कल्याण शिविर कार्यक्रम को 18 जून तक बढ़ा दिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लोगों को पंजीकृत कराना है। राज्य के सभी ब्लॉकों और नगर निगम क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। यह अभियान 15 जून को शुरू हुआ था और मूल रूप से आज समाप्त होना था।
इस बीच, विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने आज दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया।