जम्मू-कश्मीर में, सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आज से शुरू होने वाली कुछ चुनिंदा तिथियों पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर रात्रिकाल के दौरान यातायात प्रतिबंधित रहेगा। अमरनाथ यात्रा से पहले रामबन जिले में 12 से 17 जून की रात में नाशरी और नवयुग सुरंगों के बीच वाहनों का आवागमन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा।
जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को बताई गई तिथियों पर शाम 5 बजे के बाद उधमपुर से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार, कश्मीर की ओर से जम्मू की तरफ जाने वाले यातायात को रात 8 बजे के बाद काज़ीगुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि नवीनतम यातायात परामर्श देख कर ही राजमार्ग पर यात्रा की योजना बनाए।