जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के केलम में आतंकी हमले में घायल दूसरे श्रमिक की आज सवेरे मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या दो हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिक की मौत श्रीनगर के एक अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हुई। कल शाम ईंट भट्ठे पर काम कर रहे इन दो श्रमिकों पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
आतंकवादियों को पकड़ने का तलाशी अभियान जारी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मज़दूरों की हत्या की कड़ी निंदा की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, वहीं, कुलगाम ज़िला प्रशासन की ओर से 6-6 लाख रुपये की तत्काल सहायता भी दी जाएगी।