जम्मू-कश्मीर में आज श्रीनगर के प्रसिद्ध डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रैली का नेतृत्व किया, जिसमें हजारों विद्यार्थी, सरकारी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
प्रतिभागियों ने तिरंगा ध्वज लहराते हुए पूरे मार्ग में देशभक्ति गीत गाए। रैली के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान और अन्य देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।