अगस्त 11, 2026 9:23 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आज कुपवाड़ा जिले में करनाह क्षेत्र के टीतवाल में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में 12 सौ मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। रैली में स्कूली छात्र, शिक्षक, पूर्व सैनिक, नागरिक और पुलिस अधिकारी, समाज के सदस्य और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने तिरंगा ध्वज लेकर रैली मार्ग पर मार्च किया और देशभक्ति के नारे लगाए। इसी बीच, चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम बडगाम से दो बड़ी बाइक और साइकिल रैलियां निकाली गईं। जिले के सैकड़ों बाइक सवारों और साइकिल सवारों ने भाग लिया।