जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा-विरोधी आंदोलन के राजदूत बनने का आग्रह किया।
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संपन्न हुए 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान का जिक्र करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि इसमें जन भागीदारी देखने को मिली और यह एक सफल जन आंदोलन के रूप में उभरा। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही नशे के पीड़ितों के लिए पुनर्वास और सामाजिक-आर्थिक पुनर्एकीकरण योजना शुरू करेगी।