सितम्बर 3, 2026 10:16 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रियासी जिले में संयुक्त तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह तलाशी अभियान 58 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी ने रियासी जिले की माहौर तहसील के खटाजी गांव में चलाया। सुरक्षा बलों के अनुसार यह बरामदगी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है।