सितम्बर 24, 2026 1:23 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में अब तक 6.86 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र फसल बीमा के दायरे में

जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना केन्‍द्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में लागू हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच 6 लाख 86 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को फसल बीमा के दायरे में लाया गया। इससे 12 लाख 89 हजार 917 किसानों को लाभ मिला। इस अवधि में 3 लाख 72 हजार 134 फसल बीमा दावों का निपटारा किया गया और किसानों को 221 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।
 
हमारे संवाददाता ने बताया है कि विधानसभा में कृषि उत्पादन मंत्री ने बताया कि ये योजनाएं मांग आधारित हैं और सभी पात्र किसान परिवारों के लिए उपलब्ध हैं। 
 
सरकार ने बताया कि खरीफ 2025-26 में किसानों की भागीदारी सबसे अधिक रही। इस दौरान दो लाख से अधिक किसानों को बीमा के दायरे में लाया गया और करीब 54 करोड़ 80 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।