सितम्बर 8, 2026 2:08 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर जिले में तीन दिन का ऐतिहासिक संकरी देवता मेला आज से शुरू

जम्‍मू-कश्‍मीर में उधमपुर जिले में तीन दिन का ऐतिहासिक संकरी देवता मेला आज से शुरू हो गया है। इसका आयोजन पंचारी ब्‍लॉक के मीर गांव में हो रहा है। इसमें हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं के आने की उम्‍मीद है। मान्यता है कि यह मंदिर 500 साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं, जिन्हें भगवान शिव और शक्ति का स्वरूप माना जाता है। प्रसिद्ध संकरी देवता मेला हर वर्ष सितंबर महीने में आयोजित किया जाता है।