मई 18, 2026 1:57 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: सेना ने रामबन जिले में ग्राम रक्षा समूहों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले जम्मू-कश्मीर में सेना ने रामबन जिले में ग्राम रक्षा समूहों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्थानीय सुरक्षा बढ़ाना, तैयारियों में सुधार करना और तीर्थयात्रा मार्ग पर रहने वाले निवासियों के साथ समन्वय स्‍थापित करना था।

अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित और सुगम तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं और सामुदायिक समन्वय पर भी बल दिया गया। यह वार्षिक तीर्थयात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों का हिस्सा है।