जून 11, 2026 9:12 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की सराहना करते हुए दक्षिण कश्मीर के लोगों की सुविधा के लिए अनंतनाग में इसका ठहराव देने का अनुरोध किया। श्री अब्दुल्ला ने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डा आगामी 1 से 15 अक्टूबर तक रखरखाव कार्यों के कारण बंद रहेगा। ऐसे में पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए कश्मीर घाटी में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

साध ही उन्होंने कहा कि बेहतर रेल सेवाएं हवाई यात्रा का प्रभावी विकल्प बनेंगी और पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला