इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हिज़्बुल्लाह पर हमले तेज़ करने की घोषणा के बाद, इस्राएली सेना ने पूरे लेबनान में हमले शुरू कर दिए हैं। इस्राएली रक्षा बलों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी लेबनान में बेका घाटी और कुछ अन्य क्षेत्रों में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया है कि इस्राएली सैन्य अभियानों में 600 से अधिक हिज़्बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं।
ये नवीनतम हमले दोनों देशों द्वारा 45 दिनों के युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमति के बावजूद हुए हैं। हालांकि, लड़ाई मुख्य रूप से दक्षिणी लेबनान में जारी है।