अमरीका के खुफिया अधिकारियों का हवाला देने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई अत्यधिक प्रतिबंधित संचार के साथ कथित रूप से एक गुप्त स्थान पर रह रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वोच्च नेता को संदेश कुरियर के एक नेटवर्क के जरिये पहुंचाए जा रहे हैं। इस कारण ईरान की सरकार की संचार व्यवस्था में काफी देरी हो रही है तथा अमरीका के साथ वार्ता की गति धीमी पड़ रही है।
अमरीका के अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान के भीतर से एकत्रित खुफिया जानकारी अमरीकी और इस्राएली बलों को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने में सहायक साबित हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई हाल के हमलों में घायल हुए हैं। घायल होने के बाद उन्होंने सुरक्षा के कड़े उपाय अपना लिए हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।