जून 16, 2026 6:26 अपराह्न | Lebanon

printer

लेबनान से इस्राएली वापसी को ईरान ने समझौते की शर्त बताया

ईरान ने कहा है कि अमरीका के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते के तहत इस्राएल को लेबनान से पीछे हटना होगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज कहा कि दक्षिणी लेबनान पर इस्राएल का निरंतर कब्ज़ा अमरीका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन है। अमरीका ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि लेबनान अंतिम समझौते का हिस्सा है या नहीं।

इस बीच, इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने कल इस समझौते को अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फैसला बताया। उन्‍होंने कहा कि इस्राएल की अपनी प्राथमिकताएं हैं और वह लेबनान में बफर ज़ोन में तब तक बना रहेगा जब तक आवश्यक होगा।