जून 16, 2026 6:26 अपराह्न

views 57

लेबनान से इस्राएली वापसी को ईरान ने समझौते की शर्त बताया

ईरान ने कहा है कि अमरीका के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते के तहत इस्राएल को लेबनान से पीछे हटना होगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज कहा कि दक्षिणी लेबनान पर इस्राएल का निरंतर कब्ज़ा अमरीका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन है। अमरीका ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि लेबनान अंतिम समझौते का हिस्सा है या नहीं। इस बीच, इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने कल इस समझौते को अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फैसला बताया। उन्‍होंने कहा कि इस्राएल की अपनी प्राथमिकता...

मई 26, 2026 5:31 अपराह्न

views 76

पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में इस्राएली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत

पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में स्थित मशघारा गांव पर हुए इस्राएली हवाई हमले में 12 लोग मारे गए हैं। ये हमले लेबनान और इस्रराएल के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों की अमरीका में होने वाली बैठक से तीन दिन पहले हुए हैं। इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हिजबुल्लाह के खिलाफ और अधिक आक्रामक हमले करने के ऐलान के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस्राएल की सेना ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि वह पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही थी। हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है ...

नवम्बर 26, 2025 9:13 अपराह्न

views 100

लेबनान और साइप्रस ने लंबित समुद्री सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए

लेबनान और साइप्रस ने लंबे समय से लंबित समुद्री सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भूमध्य सागर में तेल और गैस की खोज में बाधा डालने वाले लगभग दो दशकों के गतिरोध का अंत हो गया है।   इस समझौते पर लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने बेरूत के निकट बाब्दा राष्ट्रपति भवन में हस्ताक्षर किए। इससे 2007 के प्रारंभिक समझौते को औपचारिक रूप मिला।   यह हस्ताक्षर लेबनान के वर्षों के राजनीतिक संकट और इज़राइल के साथ अनसुलझे समुद्री विवादों के बाद हुआ है। य...

अगस्त 8, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 101

ब्रिटेन और मिस्र ने अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने की सलाह दी

  ब्रिटेन और मिस्र ने आतंकवादी संगठनोंं- हमास और हिजबुल्ला के कई आतंकवादियों की हत्या के मद्देनजर अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने का परामर्श जारी किया है। यह परामर्श क्षेत्र में हिंसा फैलने की आशंकाओं को ध्‍यान में रखते हुए जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई एयरलाइन ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं। इसके साथ ही इस्राइल और लेबनान के लिए कई उड़ानें भी स्थगित कर दी गई हैं। अमरीका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने ...

अगस्त 4, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 101

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

  इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा है। लेबनान में अमरीकी दूतावास ने कहा कि हालांकि कुछ एयरलाइंस ने लेबनान में अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ उड़ानें अब भी उपलब्‍ध हैं और नागरिकों को लेबनान से निकलने के लिए जो भी उड़ान मिले उसे बुक कर लेना चाहिए।   क्षेत्र में संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के मद्देनजर स्वीडन ने बैरूत में सबसे पहले अपना दूतावास बंद किया। कल उसने अपने नागरि...

अगस्त 1, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 90

भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

लेबनान के बेरूत में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि क्षेत्र में हाल के तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को लेबनान की गैर-जरूरी यात्रा से बचना चाहिए। सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।   भारतीय नागरिक दूतावास से ईमेल- cons.beirut@mea.gov.in और फोन नंबर +9 6 1 7 6 8 6 0 1 2 8 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

जुलाई 31, 2024 9:57 पूर्वाह्न

views 41

इस्रायल का दावा- लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में किए गए हमले में मारा गया है हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर 

      इस्रायल का कहना है कि उसने कल लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में हमला किया, जिसमें हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर मारा गया है। लेबनान के सशस्‍त्र समूह के गढ दहिए में हुए एक विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस्रायली सेना ने बताया कि फुआद शुक्र लड़ाकू विमानों के खुफिया-आधारित सफाया अभियान का निशाना था। अधिकारियों का कहना है कि फुआद शुक्र शनिवार को किये गए इस्रायल के नियंत्रण वाले गोलान हाईट्स पर एक रॉकेट हमले का जिम्मेदार था। इस हमले में बा...

जुलाई 29, 2024 8:44 अपराह्न

views 89

लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई उड़ानें रद्द

  लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण आज बैरूत हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई या उनमें देरी हुई। यह घटनाक्रम शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलान पहाडियों में हमले में 12 बच्चों की मृत्‍यु के बाद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर फ्रांस ने कहा कि गंतव्य पर सुरक्षा स्थिति के कारण, आज और कल के लिए पेरिस-चार्ल्स डी गॉल और बैरूत के बीच उड़ानें निलंबित कर दी जायेंगी। जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने भी क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम के कारण...

जून 13, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 80

दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में  मार गिराया गया है हिज़्बुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला ,इजरायली सेना ने की पुष्टि

  इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में वरिष्ठ हिज़्बुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में कहा कि सामी  अब्दुल्ला हिजबुल्लाह की नस्र यूनिट का कमांडर है। लेबनानी मीडिया ने भी अब्दुल्ला की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में तीन अन्य लोग मारे गए और 10 घायल हुए हैं।      इस बीच, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी हमले का दावा किया है। इजरायली सेना के अनुसार, लेबनान ...