मई 26, 2026 5:31 अपराह्न | Lebanon

printer

पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में इस्राएली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत

पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में स्थित मशघारा गांव पर हुए इस्राएली हवाई हमले में 12 लोग मारे गए हैं। ये हमले लेबनान और इस्रराएल के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों की अमरीका में होने वाली बैठक से तीन दिन पहले हुए हैं।

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हिजबुल्लाह के खिलाफ और अधिक आक्रामक हमले करने के ऐलान के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस्राएल की सेना ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि वह पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही थी।

हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि हाल के हफ्तों में वह नए फाइबर-ऑप्टिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, जिन्हें इस्राएली सेना रोकने में नाकाम रही है। लेबनान की सरकार को उम्मीद है कि इस्राएल के साथ अमरीका-मध्यस्थता वाली सीधी बातचीत से युद्धविराम और स्थायी शांति स्थापित होगी। दूसरी ओर, बढ़ते हमलों ने लेबनान में एक बार फिर युद्ध का डर पैदा कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला