जून 21, 2026 10:19 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्रों में केंद्रीय मंत्री और कई हस्तियां शामिल हुए

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने योग सत्रों में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्रियों ने योग को भारत की अमूल्य विरासत बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 20 हजार लोगों ने योग, प्राणायाम और राज-योग का अभ्यास किया।