मई 21, 2026 10:44 पूर्वाह्न

printer

आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है – चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना

चाय का उत्पादन और प्रसंस्करण लाखों परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। यह उत्सव चाय के टिकाऊ उत्पादन, उपभोग और व्यापार को बढ़ावा देता है और वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हितधारकों को यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। चाय की उत्पत्ति पांच हजार वर्षों से भी अधिक पुरानी है, और आज भी यह एक करोड़ तीस लाख से अधिक लोगों का भरण-पोषण करती है।