अक्टूबर 23, 2026 4:18 अपराह्न

printer

अंतरराष्ट्रीय नौसेना और समुद्री प्रदर्शनी-नैमएक्सपो 2026 एक और दो दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी

अंतरराष्ट्रीय नौसेना और समुद्री प्रदर्शनी-नैमएक्सपो 2026 एक और दो दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। प्रदर्शनी से पहले आज आयोजित कार्यक्रम में विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली के महानिदेशक सतीश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समुद्री क्षेत्र को मजबूत करना और रक्षा तथा वाणिज्यिक जहाजरानी के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

श्री शर्मा ने कहा कि शोध संस्थानों, नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय से परिवहन लागत घटाने और व्यापार को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी। प्रदर्शनी में एक उच्चस्तरीय सम्मेलन के साथ जहाज निर्माण कंपनियों और सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों की क्षमताओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।