चक्रवात अर्नब से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव चित्तरंजन दाश के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने आज पुद्दुचेरी के यानम का दौरा किया। दल में कृषि और किसान कल्याण विभाग के अपर आयुक्त प्रशांत अरमोककर, व्यय विभाग के सहायक निदेशक हिमालय गर्ग और बिजली मंत्रालय के उप निदेशक प्रणय गर्ग शामिल थे।
यानम के क्षेत्रीय प्रशासक शिवराज मीणा ने दल को चक्रवात से हुए नुकसान की जानकारी दी। इसके बाद दल ने वृद्धाश्रम की क्षतिग्रस्त इमारतों, दरियालाटिप्पा में फसलों और अन्य क्षतियों का निरीक्षण किया। सावित्रीनगर के निवासियों ने भी दल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।