मई 21, 2026 2:07 अपराह्न

printer

भारत का रसायन क्षेत्र देश के व्यापक औद्योगिक विकास में सहायक: तेजवीर सिंह

रसायन और पेट्रो रसायन विभाग के सचिव तेजवीर सिंह ने आज कहा कि भारत का रसायन क्षेत्र देश के व्यापक औद्योगिक विकास में सहायक है। इस क्षेत्र में 2040 तक दस मिलियन रोजगार सृजित करने की क्षमता है। श्री सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया स्पेशलिटी केमिकल्स कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने रसायन क्षेत्र के एक ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के लक्ष्य पर बल दिया।

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने रसायन क्षेत्र के कल्याण के लिए कई निवारक उपाय किए हैं। उन्होंने जिम्मेदार रसायन क्षेत्र पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की प्रतिबद्धता को दोहराया जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सफर में योगदान दे सके।

एसोचैम द्वारा आयोजित इस सम्मेलन ने रसायन क्षेत्र में अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया। इस सम्मेलन में उद्योग जगत के नेताओं, विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को भारत के विशिष्‍ट रसायन पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य के रास्तों पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाया गया।