अगस्त 10, 2026 8:53 पूर्वाह्न

printer

भारतीय और अमरीकी नौसेनाओं का विस्फोटक आयुध रोधक अभ्यास आज से कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में शुरू

भारतीय नौसेना-अमरीकी नौसेना का संयुक्त एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल-ईओडी अभ्यास 2026 आज से कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में शुरू होकर 14 अगस्‍त तक चलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस द्विपक्षीय अभ्‍यास का उद्देश्‍य दोनों नौसेनाओं की ईओडी टीमों और विशेषज्ञ गोताखोरों के बीच अंतर- संचालनीयता को बढ़ाना और पेशेवर सहयोग को सशक्‍त बनाना है।

पांच दिन के इस अभ्‍यास में विषय विशेषज्ञ विनिमय, क्रॉस प्रशिक्षण, उपकरणों के प्रदर्शन तथा स्थिति आधारित व्‍यवहारिक अभ्‍यास शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना और अमरीकी नौसेना 2005 के बाद संयुक्त रूप से साल्वेज और ईओडी अभ्‍यास आयोजित कर रही है। इन दोनों नौसेनाओं का यह विश‍िष्‍ट द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्‍यास का आठवां संस्‍करण है।