रूस ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करने के लिए हिंद महासागर और भारत तक रेल मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव रखा है।
रूसी उप प्रधानमंत्री मराट खुसनुलिन ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य और बोस्फोरस जलडमरूमध्य सहित दो रणनीतिक जलमार्गों से जुड़े जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, श्री खुसनुलिन ने कहा कि भारत तक पहुँच प्रदान करने के लिए तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान से होकर गुजरने वाले रेल मार्गों का पता लगाया जा सकता है।
यह प्रस्ताव पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच आया है, जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर होने वाले जहाजरानी यातायात को बाधित कर दिया है।