भारतीय वाणिज्य मंडल (आई.सी.सी.) ने पश्चिम बंगाल में अपनी सदस्य कंपनियों के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये के निवेश को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।
इस प्रस्ताव पर नई दिल्ली में आई.सी.सी. के अध्यक्ष बृज भूषण अग्रवाल के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच हुई बैठक में चर्चा की गई।
आईसीसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आर्थिक गतिविधियों को लेकर नया उत्साह और सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। इससे राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और निवेश के लिए एक आकर्षक केंद्र के रूप में उसकी पहचान और मजबूत होगी।
भारतीय वाणिज्य मंडल की स्थापना वर्ष 1925 में उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला और अन्य व्यापारिक नेताओं ने की थी। यह देश के सबसे पुराने उद्योग संगठनों में से एक है।