भारत ने मालदीव सरकार को खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। इस सहायता का मुख्य उद्देश्य मालदीव में टीकाकरण कवरेज को मजबूत करना और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह सहायता मालदीव में खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने और सरकार के राहत प्रयासों को मजबूत करने में सहायक होगी।
हमारे संवाददाता ने बताया कि मालदीव भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और विजन महासागर में विशेष स्थान रखता है। भारत दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में मालदीव सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।