जून 11, 2026 5:27 अपराह्न

views 88

भारत ने मालदीव सरकार को खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी

भारत ने मालदीव सरकार को खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। इस सहायता का मुख्य उद्देश्य मालदीव में टीकाकरण कवरेज को मजबूत करना और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।   विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह सहायता मालदीव में खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने और सरकार के राहत प्रयासों को मजबूत करने में सहायक होगी।   हमारे संवाददाता ने बताया कि मालदीव भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति और विजन महासागर में विशेष स्थान रखता है। भारत दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ ...

अक्टूबर 9, 2025 5:38 अपराह्न

views 91

मालदीव और नेपाल सहित लगभग 30 सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की

मालदीव और नेपाल सहित लगभग 30 सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरे का उद्देश्य निगम शासन और ठोस कचरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझना था।   इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि दिल्‍ली नगर निगम शासन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सतत विकास, जनसहभागिता और नवाचार को प्राथमिकता दे रही है।   उन्‍होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन एक प्रमुख चुनौती है और इसके समाधान के लिए नगर निगम ने स्रोत स्तर पर कचरे का वैज्ञानिक लैंडफिल प्रबंध...

जनवरी 8, 2025 7:13 अपराह्न

views 87

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक में प्रशिक्षण, नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। वार्ता के दौरान दोनो पक्षों ने भारत-मालदीव व्‍यापक आर्थिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा और साझेदारी के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। Held fruitful talks with Maldives Defence Minister Mr Mohammed Ghassan Maumoon in New Delhi. Several issu...

जनवरी 3, 2025 3:53 अपराह्न

views 67

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील के बीच आज नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। उन्होंने दोहराया कि भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा है और देश ने मालदीव के लिए आवश्यक वस्तुओं के निर्यात को सुविधाजनक बनाया है।    

नवम्बर 6, 2024 4:46 अपराह्न

views 84

मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें जारी

मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें जारी हैं क्योंकि वहां के मौद्रिक प्राधिकरण ने 2024 की दूसरी तिमाही में आर्थिक मंदी की जानकारी दी है। उसने कहा है कि देश की विकास दर घटकर साढे चार प्रतिशत रह गई है। यह पहली तिमाही में 7 दशमलव 7 प्रतिशत थी।     स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार प्राधिकारण के अनुमान से संकेत मिलता है कि वर्ष के अंत तक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर साढे पांच प्रतिशत रहने की उम्मीद है। हालांकि सितंबर में पर्यटन में मामूली वृद्धि देखी गई। इस दौरान एक लाख 32 हजार पर्यटक आये। इस साल क...

अक्टूबर 7, 2024 7:35 अपराह्न

views 122

भारत ने मालदीव को 40 करोड़ डॉलर की सहायता और तीन हज़ार करोड़ रुपये की द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय की सुविधा प्रदान  की है

भारत ने मालदीव को 40 करोड़ डॉलर की सहायता और तीन हज़ार करोड़ रुपये की द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय की सुविधा प्रदान  की है। यह सहायता मालदीव के सामने मौजूद वित्तीय चुनौतियों से निपटने में सहायक होगी । यह निर्णय नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान लिया गया। दोनों देशों ने भ्रष्टाचार को रोकने और उससे निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग सहित दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मालदीव के न्यायिक अधिकारियों के लिए क्षमता नि...

अक्टूबर 6, 2024 8:50 अपराह्न

views 95

कल डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु का राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा

मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु भारत की 5 दिन की राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्‍य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणदीप जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक व्‍यापक द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्री मुइज़्ज़ु से मुलाकात की और भारत-मालदीव संबंध बढाने की प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की। डॉक्‍टर जयशंकर ने...

अक्टूबर 6, 2024 6:35 अपराह्न

views 92

मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु भारत की 5 दिन की राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे

मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु भारत की 5 दिन की राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्‍य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणदीप जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक व्‍यापक द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज उनसे मुलाकात करेंगे।     कल डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु का राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा। वे प्र...

जून 20, 2024 7:54 अपराह्न

views 84

मालदीव में भारतीय उच्चायोग में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

मालदीव में भारतीय उच्चायोग में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मालदीव और भारतीय योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मुइज़ू को भेजे संदेश पर प्रकाश डाला।     ReplyForward Add reaction

जून 12, 2024 12:20 अपराह्न

views 369

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी भारत यात्रा को मॉलदीव के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपनी भारत यात्रा को मालदीव के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्‍होंने मालदीव की सरकारी मीडिया से बातचीत में यह बात कही।   राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। श्री मुइज्जू ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध मालदीव और देश के नागरिकों के लिए समृद्धि लाएंगे।   शपथ ग्रहण के बाद विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने राष्ट्रपति मुइज्ज...