सितम्बर 19, 2026 10:32 अपराह्न

views 955

नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने कहा, भारत और नेपाल के पास अपनी साझेदारी को नया रूप देने का अवसर

नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले ने कहा है कि भारत और नेपाल के पास मौजूदा मजबूत संबंधों के आधार पर अपनी साझेदारी को नया रूप देने का अवसर है। आज नई दिल्ली में 'बदलते वैश्विक माहौल में भारत-नेपाल संबंधों पर नए सिरे से विचार' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. वागले ने संपर्क सुविधा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने तथा दोनों देशों द्वारा मिलकर हासिल की जा सकने वाली बड़ी संभावनाओं को साकार करने पर जोर दिया। यह सेमिनार विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने आयोजित किया। आ...

जुलाई 8, 2026 10:19 अपराह्न

views 86

भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इन घटनाक्रमों से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।     भारत ने ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने पर भी जोर दिया है। साथ ही, सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के माध्यम से इस संकट का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया है।

जुलाई 8, 2026 9:05 अपराह्न

views 97

भारत-रूस ने आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई

भारत और रूस ने आज संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, यूरेशियन समूह और शंघाई सहयोग संगठन सहित बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की। बैठक में दो...

जून 11, 2026 9:59 अपराह्न

views 133

भारत ने ओमान तट पर तेल टैंकर पर अमरीकी हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने ओमान तट पर पलाऊ के झंडे वाले टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने अमरीका के प्रभारी राजदूत को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज किया। श्री जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। सरकार ने ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए...

जून 11, 2026 6:13 अपराह्न

views 89

भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय डिजिटल वित्तीय संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रत्‍यक्ष सीमापार धन प्रेषण प्रणाली शुरू की

भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय डिजिटल वित्तीय संपर्क को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के लोगों के बीच प्रत्‍यक्ष सीमापार धन प्रेषण प्रणाली शुरू की है।   वित्त मंत्रालय के अनुसार नई व्यवस्था के अंतर्गत भारत के यूपीआई और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस-एनपीआई को सीधे जोड़ा गया है। इस एकीकरण से दोनों देशों के नागरिक मोबाइल बैंकिंग ऐप और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से आसानी से, सुरक्षित रूप से तत्‍काल धन का लेनदेन कर सकेंगे।   मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई-एनपीआई कनेक्टिविटी वित्तीय समावेशन की दिशा में एक बड़ा ...

जून 11, 2026 5:27 अपराह्न

views 88

भारत ने मालदीव सरकार को खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी

भारत ने मालदीव सरकार को खसरे के टीके की 20 हजार खुराक और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। इस सहायता का मुख्य उद्देश्य मालदीव में टीकाकरण कवरेज को मजबूत करना और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।   विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह सहायता मालदीव में खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने और सरकार के राहत प्रयासों को मजबूत करने में सहायक होगी।   हमारे संवाददाता ने बताया कि मालदीव भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति और विजन महासागर में विशेष स्थान रखता है। भारत दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ ...

मई 26, 2026 9:45 अपराह्न

views 131

भारत और अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों और रेयर अर्थ तत्वों पर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमरीका ने आज महत्वपूर्ण खनिजों और रेयर अर्थ तत्वों की आपूर्ति, खनन और प्रसंस्करण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय ढाँचे पर हस्ताक्षर किए। यह ऐतिहासिक समझौता दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुआ।

मई 26, 2026 9:21 अपराह्न

views 56

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति का उल्लेख किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने नई गति पकड़ी है। उन्‍होंने  ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते-ईसीटीए और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते-सीईसीए ढांचे के तहत व्यापार और निवेश पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए यूरेनियम की आपूर्ति सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ रहा है। डॉ. एस जयशंकर...

अप्रैल 2, 2026 10:21 अपराह्न

views 252

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारत शांति स्थापना में सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक योगदान देने वाले देशों में से एक रहा है और इसलिए शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। श्री जायसवाल ने बताया कि यू.एन.आई.एफ.आई.एल में 600 भारतीय सैनिक तैनात हैं, जिन्होंने...

जनवरी 20, 2026 10:12 अपराह्न

views 301

भारत और यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर करने की कगार पर हैं: उर्सुला फॉन डेर लायन

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर करने की कगार पर हैं। उन्‍होंने इसे सभी समझौतों की जननी बताया है। आज स्विटजरलैंड के दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच में सुश्री लॉयन ने कहा कि दावोस के बाद अगले सप्‍ताह के अंत में वे भारत जाएंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब भी इस संबंध में काम बाकी है। उन्होंने बताया कि इससे दो अरब लोगों का बाजार बनेगा, जो दुनिया की कुल जी डी पी का लगभग एक चौथाई होगा। सुश्री लॉयन ने कहा कि तेजी से वृद्धि...