मई 21, 2026 11:57 पूर्वाह्न

printer

भारत आध्यात्मिक साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और जन-कल्याण की भी एक पवित्र भूमि: पीएम नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत आध्यात्मिक साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और जन-कल्याण की भी एक पवित्र भूमि रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में संस्कृत उद्धरण साझा करते हुए, श्री मोदी ने कामना की कि महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पवित्र भूमि सदैव सभी को सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रखे।