मई 19, 2026 9:25 अपराह्न

printer

बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना भारत

भारत ने अमरीका को बहुत पीछे छोड़कर बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। यह इस क्षेत्र में बदलते व्यापारिक रुझानों और पड़ोसी बाजारों पर ढाका की बढ़ती निर्भरता को दर्शाता है।

बांग्लादेश सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में बांग्लादेश के कुल व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 8 दशमलव चार-सात प्रतिशत रही, जिसका मूल्य लगभग 123 अरब टका था। अमेरिका 8.46 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ भारत के ठीक पीछे रहा।

चीन ने बांग्लादेश के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है, और देश के कुल व्यापारिक आयतन में उसका योगदान 21 प्रतिशत से भी अधिक है। बांग्लादेश औद्योगिक कच्चे माल, मशीनरी और निर्मित वस्तुओं के लिए चीन से होने वाले आयात पर काफी हद तक निर्भर बना हुआ है।