भारत ने फीफा अंडर 15 वर्ल्ड कप एंड फेस्टिवल में आज अपने अंतिम मैच में क्यूबा को 6-4 से हराया। भारत 189 देशों की भागींदारी वाले टूर्नामेंट में 87वें स्थान पर रहा। भारत के लिये विक्टर लाला वम्पुइया, निबास मीतेइ और आर लालरे म्रूआ त्फेला ने दो-दो गोल किये।
भारत ने टूर्नामेंट में लाओस, कैमरून, बहरीन, त्रिनिदाद और टोबैगो और क्यूबा को हराया जबकि सेनेगल, होंडुरास, अफगानिस्तान और कजाखस्तान से वो अपने मैच हारा जबकि ग्रेनेडा के खिलाफ भारत का मुकाबला ड्रॉ रहा।