भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई में आयोजित एक उच्च स्तरीय मंच में द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की बढ़ती ताकत की पुष्टि की है। संयुक्त अरब अमीरात, भारत कारोबार परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया गया और वर्ष 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ० दीपक मित्तल ने कहा कि संबंधों की गहराई दोनों देशों के बीच मजबूत नेतृत्व संपर्क को दर्शाती है।