मई 26, 2026 2:26 अपराह्न

printer

भारत और अमरीका ने महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्‍वों की आपूर्ति, खनन और प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमरीका ने आज महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्वों की आपूर्ति, खनन और प्रसंस्करण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय ढाँचे पर हस्ताक्षर किए। यह ऐतिहासिक समझौता दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुआ। विदेश मंत्री ने कहा कि यह ढाँचा लचीली और विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा, दोनों देशों को वित्तपोषण में सहयोग करने में मदद करेगा और महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्वों के प्रभावी प्रबंधन में भी सहायक होगा।