अगस्त 7, 2026 8:04 अपराह्न | India and Sri Lanka

printer

भारत और श्रीलंका ने विद्युत क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर समीक्षा बैठक की

भारत और श्रीलंका ने विद्युत क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणथिलाके ने किया।

    विद्युत मंत्रालय के अनुसार दोनों मंत्रियों ने प्रस्तावित भारत-श्रीलंका एचवीडीसी इंटरकनेक्शन और समपुर सौर ऊर्जा परियोजना सहित द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीमा पार बिजली व्यापार, नवीकरणीय ऊर्जा, पारेषण अवसंरचना और क्षमता निर्माण में सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने सतत विकास और क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए विद्युत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    श्री मनोहर लाल ने भारत-श्रीलंका की दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता  दोहराई। श्री करुणाथिलाके ने भारत के निरंतर समर्थन की सराहना करते हुए द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए श्रीलंका की प्रतिबद्धता व्यक्त की।