मौसम विभाग ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।
वर्षा और भूस्खलन के कारण राज्य की लगभग 97 सड़कें अवरूद्ध हैं। इन सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं। तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मौसम के अनुमान को देखते हुए यात्रा की योजना बनाने तथा नदी- नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
देहरादून और बागेश्वर में कल शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए, देहरादून जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।