भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने उभरती प्रौद्योगिकी और करियर के नए अवसरों से स्कूली विद्यार्थियों को जोड़ने के अपने स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम के जनवरी 2027 बैच के लिए पंजीकरण आमंत्रित किए है। आठ सप्ताह का ऑनलाइन प्रमाण-पत्र कार्यक्रम अगले साल 11 जनवरी से शुरू होगा।
इसमें 9 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा विज्ञान, एयरोस्पेस इंजीनियर और साइबर सुरक्षा जैसे बीस पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करा सकते है। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए शुल्क 500 रुपये है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2027 है। इच्छुक विद्यार्थी आईआईटी, मद्रास स्कूल कनेक्ट वेबसाइट के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।