मई 20, 2026 11:23 पूर्वाह्न

printer

हैदराबाद: पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय के सख्त निर्देश

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम और यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। न्‍यायालय ने फुटपाथों और पक्के रास्तों पर हुए अवैध अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के आदेश दिये है। यह मामला वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह द्वारा दायर किया गया था। उन्‍होंने शिकायत की थी कि हैदराबाद और अन्य शहरों में सड़कें और फुटपाथ खराब स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि फुटपाथ कूड़े, अवैध दुकानों और अनधिकृत रूप से खड़ी गाड़ियों से भरे हुए हैं।