गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोग वसूली, अवैध गतिविधियों, अवैध सड़क और टोल वसूली तथा अवैध शराब से जुड़ी शिकायतें टोल-फ्री हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकते हैं। सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में श्री शाह ने हेल्पलाइन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वसूली की शिकायत के लिए 155334, अवैध गतिविधियों के लिए 155335, अवैध सड़क और टोल वसूली के लिए 155337 और अवैध शराब की शिकायत के लिए 155339 पर संपर्क किया जा सकता है। श्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग लंबे समय से वसूली और अवैध गतिविधियों से परेशान रहे हैं और सरकार इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए काम कर रही है।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 11:17 पूर्वाह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में हेल्पलाइन व्यवस्था की समीक्षा की