अप्रैल 20, 2026 8:40 अपराह्न | Home Minister Amit Shah

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीबी की सराहना की

गृह मंत्री अमित शाह ने इस वर्ष के पहले तीन महीनों में 73 मादक पदार्थों के तस्‍करों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए स्‍वापक नियंत्रक ब्यूरो के प्रयासों की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए सरकार मादक पदार्थ के गिरोहों का सफाया कर रही है और अपराधियों को सजा दिलवा रही है।

ब्यूरो द्वारा मुकदमे की निगरानी के लिए अपनाए गए केंद्रित दृष्टिकोण के कारण दोषसिद्धि दर में लगातार वृद्धि हुई है, जो 2024 में 60.5 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 65. 5 प्रतिशत और अब इस वर्ष की पहली तिमाही में 68.6 प्रतिशत हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला