गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर कल रात पुणे पहुंचे। वे आज पुणे में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे। आज स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि और समाज सुधारक लोकशाहिर अन्नाभाऊ साठे की जयंती है। महाराष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री शाह अन्नाभाऊ साठे के स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 11:05 पूर्वाह्न
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर कल रात पुणे पहुंचे