अगस्त 6, 2026 10:26 पूर्वाह्न

printer

केरलम के सभी जिलों में आज और कल तेज बारिश जारी रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग का अनुमान है कि केरलम के सभी जिलों में आज और कल तेज बारिश जारी रहेगी। कासरगोड, कन्नूर, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर तेज़ बारिश हो सकती है।