केरलम में तेज बारिश का कहर जारी है। राज्य के 14 में से आठ जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी तीन जिलों में येलो अलर्ट लागू है। कल शाम से जारी लगातार बारिश से राज्य में व्यापक जलभराव की सूचना है और नौ जिलों में शिक्षण संस्थान बंद हैं।
जलाशयों में जलस्तर लगातार बढ़ने से पलक्कड़ में मंगलम बांध और तिरुवनंतपुरम में नेय्यर और अरुविक्कारा बांधों के शटर खोल दिए हैं। राज्य के तटीय इलाकों में दो दिन के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।