मिजोरम में लगातार हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित हुई हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री लालनीलावमा ने लोगों से सतर्क रहने और भूस्खलन तथा आपात स्थितियों की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की है।
श्री लालनीलावमा ने बताया कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विभिन्न इलाकों में जोनल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उपायुक्तों की निगरानी में गांव और स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि खुआरेल ऐप के माध्यम से नागरिक भूस्खलन या सड़क बाधित होने जैसी घटनाओं की सूचना दे सकते हैं।