हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी शिमला समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में चंबा जिले के भाटियात में 95.2 मिलीमीटर की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ओडिशा में भी अगले तीन दिन के दौरान मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
अगले दो दिन में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और राजस्थान में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना की है। छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी बृहस्पतिवार तक बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है।