मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की संभावना है। जबकि कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।