पूर्वोत्तर मॉनसून के आगमन के साथ ही पुद्दुचेरी में कल रात तक गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजभवन और उप्पलम जैसे शहरी क्षेत्रों और विलियानूर और बहौर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। आवासीय क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी पुद्दुचेरी में कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
News On AIR | अक्टूबर 17, 2026 12:06 अपराह्न
पुद्दुचेरी के कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश, आवासीय क्षेत्रों में जलभराव से लोगों परेशान