सितम्बर 2, 2026 8:10 अपराह्न

printer

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का 404 कारोड़ रुपये की लागत से विस्तार करेगी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार के दूसरे चरण की योजना तैयार की है। इस पर 404 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हुई राज्य वित्त समिति की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरे चरण में अस्पताल में 505 नए बेड जोड़े जाएंगे, जिससे कुल बेड क्षमता 600 से बढ़कर 1100  हो जाएगी।

साथ ही मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की दाखिला सीट भी 120 से बढ़ाकर 250 सीट करने का प्रस्ताव है। अस्पताल में ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट, आईसीयू, नेफ्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, मनोरोग विभाग और हेलीपैड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा, संस्थान में 169 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से नए छात्रावास और आवासीय परिसरों का निर्माण भी जारी है।