अगस्त 29, 2026 6:20 अपराह्न

printer

कचरे से ऊर्जा बनाने के लिए 4 संयंत्र लगाएगी हरियाणा सरकार, समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

हरियाणा सरकार ने राज्य में कचरे से ऊर्जा बनाने के 4 संयंत्र लगाने के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ये संयंत्र हिसार, अंबाला, फरिदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित होंगे। इनके शुरू होने के बाद इनमें प्रतिदिन 5 हजार टन कचरे का निपटारा होगा और 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। इन संयंत्रों के अक्टूबर 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है।

राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इन संयंत्रों की स्थापना ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड करेगी जो ऑयल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से शहरी विकास के लिए नई ऊर्जा मिलेगी और बेहतर कचरा प्रबंधन होगा।