हरियाणा सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। यह सुविधा आज दोपहर से शुरू होकर कल मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। 15 वर्ष तक के बच्चे बिना किराया दिए महिलाओं के साथ यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ सहित हरियाणा में सभी स्थानों के लिए मान्य होगी।
News On AIR | अगस्त 27, 2026 9:34 पूर्वाह्न
हरियाणा सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी