हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए अगले दो वर्षों में गन्ने के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। गन्ने का मूल्य वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र में बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल और 2027-28 के सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इस तरह दो वर्षों में गन्ने के दाम में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने की पैदावार आमतौर पर प्रति हेक्टेयर 700 से 800 क्विंटल होती है। उन्होंने बताया कि नए दामों से किसानों की आमदनी में प्रत्येक सत्र में प्रति एकड़ लगभग 10 हजार से 11 हजार 300 रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।